महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत
रानीखेत- यहां भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि विमला रावत को प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद महिला मोर्चा और सशक्त होगा।
जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि विमला रावत लम्बे समय से पार्टी के विभिन्न दायित्व निभाते हुए पूर्ण निष्ठा व समर्पण से कार्य करती आ रहीं हैं।उनके प्रदेश मंत्री बनने के बाद उनके सांगठनिक अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा।
जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल ने कहा कि भाजपा महिलाओं को पूर्ण सम्मान देती आई है। कर्मठ, धरातल पर कार्य करने और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते ही प्रदेश नेतृत्व ने विमला रावत को यह सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि विमला रावत के प्रदेश मंत्री बनने से महिला मोर्चा में और मजबूती आएगी।
इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस प्रकार उन पर भरोसा जताकर उन्हें प्रदेश में जिम्मेदारी दी है। वह अपनी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ इस पद पर कार्य करेंगी। प्रदेश व क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं को महिला मोर्चा से जोड़ा जाएगा। जिसके लिए जल्द ही मंडल और बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने अपने प्रति स्नेह व सम्मान जताने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमा नेगी, उपाध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, प्रदीप बिष्ट, रेखा आर्या, कुलदीप अग्रवाल, दर्शन बिष्ट, , अनु सोनकर, प्रभा फर्त्याल, मीना वर्मा, विमला उप्रेती, आशा उप्रेती, भावना बुधोड़ी, पुष्पा बुधानी, जयंती देवी मंडल अध्यक्ष मुकेश पाण्डे, चंदन भगत,आशुतोष शाही आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए