अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– अंकिता भंडारी हत्याकांड में सभी दोषियों को सजा दिलाने और न्याय की मांग के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रानीखेत के चिलियानौला में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सी डब्लू सी सदस्य करन माहरा के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली। 

इस मौके पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के रहते आज उत्तराखंड की बेटियां असुरक्षित हैं। महिला शोषण के मामले में नौ हिमालयी राज्यों में आज उत्तराखंड पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा नाबालिग बेटियों से बलात्कार के मामलों में अनेक जगह भाजपा के पदों पर बैठे नेता दोषी पाए गए हैं चाहे सल्ट ,चंपावत हो या लालकुआं , देहरादून हर जगह भाजपा नेताओं का चेहरा दुष्कर्मियों के रूप में सामने आया है। तीन साल पहले गरीब मां बाप की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था जो एच एम करने के बाद बेहतर जिंदगी को सपना लेकर भाजपा नेता के रिसोर्ट में नौकरी कर रही थी। एक वीआईपी को एक्स्ट्रा सर्विस देने से इंकार करने की सजा उस खुद्दार बिटिया को मौत के रुप में मिली।आज उस वीआईपी का नाम भाजपा के भीतर से निकला है लेकिन अंकिता को न्याय दिलाने के बजाए भाजपा सरकार आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। इसी लिए सीबीआई जांच की मांग से बच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता को न्याय दिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

न्याय यात्रा घोड़ीखाल, चिलियानौला से आरंभ हुई। इसके बाद चिलियानौला टैक्सी स्टैंड पर एक सभा का आयोजन किया गया। तदुपरांत न्याय यात्रा चिलियानौला बाज़ार ,वार्ड नं. 1 ,बिड़ला स्कूल, नया बाज़ार,
हैड़ाखान मंदिर , बधाण , तल्ली बधाण,सोरखोला होकर ग्राम सभा वलना पहुंची।
न्याय यात्रा में नगर पालिका चिलियानौला अध्यक्ष अरूण रावत, चिलियानौला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बोरा, जिलाध्यक्ष दीपक किरौला,पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता पवार, कोआर्डिनेटर कुलदीप कुमार, ग्राम प्रधान वलना प्रीति पंत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रानीखेत उमेश भट्ट, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पडलिया, नवीन बोरा , ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, ग्राम प्रधान बीना बोरा, , टाना प्रधान हेम माहरा, प्रधान नवीन प्रकाश, लक्ष्मण सिंह कुवार्बी, पान सिंह रावत, के०सी० कबड़वाल, गीता माहरा, चंदन सिंह रावत, उप प्रधान पूरन कुवार्बी, कुंदन सिंह कुवार्बी, कामनी पंत, कमल सिंह कुवार्बी, बचे सिंह कुवार्बी, प्रेम सिंह कुवार्बी, पूर्व प्रधान हेमा कुवार्बी, वार्ड मेंबर खजान जोशी, मनोज बोरा, जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

ADVERTISEMENTS Ad Ad