न्यायालय खोलने के आदेश हुए,2अगस्त से खुलेंगे न्यायालय
बडी़ ख़बर :-उत्तराखंड में कोरोना लहर शिथिल पड़ने के बाद अब 2 अगस्त से विधिवत न्यायालयों को खोला जा रहा है। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने आज इस बावत आदेश जारी किए है।
उत्तराखंड के रजिस्ट्रार जनरल के आदेश में कहा गया है कि 2 अगस्त से समस्त कामकाज विधिवत रूप से होगा उच्च न्यायालय नैनीताल में विधिवत कामकाज शुरू कर दिया जाएगा अभी तक अर्जेंट जमानत पीआईएल सुनी जा रही थी।अब न्याययिक के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों को भी अब खोला जा सकेगा । अब गवाही जीरो संबंधी समस्त काम पूर्व की भांति किया जा सकेगा हालांकि आदेश में कोरोना गाइडलाइन केनियमों का पालन करने और अकारण भीड़ लगाने से बचने के लिए न्यायालय ने आदेश दिए हैं।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ