उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना:मां- बेटी व एक अन्य की मौत ,राहत कार्य जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी:-रविवार की शाम उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर मांडो और ककराडी में बादल फटने के बाद बरसाती नाला उफान पर आने से इलाके में मलवा और पानी घुस गया।घटना में मोटर मार्ग और कई घर ध्वस्त होने की खबर है, साथ ही मां बेटी समेत एक अन्य महिला की मौत की खबर है। तीनों मृतक मांडो गांव के बताए गए है वहीं तीन अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। रात अंधेरा होने के कारण देर रात तक बचाव राहत कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मृतकों में माधुरी(42वर्ष)पत्नी देवानंद ,रितु पत्नी दीपक और कु.ईशा(6वर्ष) पुत्री दीपक शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ रातभर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। अंधेरा होने के कारण टीम को परेशानी झेलनी पड़ी। उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी और आपदा प्रबंधन अधिकारी रातभर मौके पर डटे रहे। मलबे की चपेट में आकर घायल हुए लोगों को रात में एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad