स्याल्दे खेल महाकुंभ में 5000मीटर दौड़ में दीपक मनराल अव्वल, विधायक महेश जीना ने कहा विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों की हरसंभव मदद का रहेगा प्रयास

ख़बर शेयर करें -

स्याल्दे: विकासखंड स्याल्दे में चल रहें खेल महाकुंभ के दूसरे दिन आज विधायक महेश जीना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। खेल महाकुंभ में स्याल्दे विकासखंड की सात न्याय पंचायतें प्रतिभाग कर रहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर-20 आयु वर्ग की 5000 मीटर की दौड़ में दीपक मनराल ने प्रथम स्थान, मनीष सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सानिया उप्रेती ने प्रथम स्थान, कोमल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विधायक जीना ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी विधानसभा के खेल प्रेमियों को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि स्पोर्ट्स के क्षेत्र में करियर बनाने वाले समस्त खिलाड़ियों को मेरे द्वारा हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत गांधी चौक में पूजा अनुष्ठान के साथ 23 वें मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

इस दौरान कार्यक्रम में सुरेश कडा़कोटी, प्रदीप सिंह मावड़ी, हरिराम आर्या, धन राम खण्ड विकास अधिकारी स्याल्दे, हेमा घुगत्याल, स्वेता टम्टा, दुर्गा सिंह रावत, गौरीशंकर आर्या आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad