भव्य रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ रक्षा संपदा दिवस,समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिक व कर्मचारी सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – रक्षा संपदा दिवस के अवसर पर छावनी परिषद द्वारा भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट समाज का कार्य कर रहे नागरिकों, छावनी परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छावनी कर्मचारियों और स्वच्छ रानीखेत के लिए समर्पित स्वच्छकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद नैनवाल, विशिष्ट अतिथि कर्नल मोहित शर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मोहन भंडारी छावनी नामित सदस्य मोहन नेगी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। तदुपरांत विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और छावनी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती नाटिका और आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देवी स्तुति का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। छावनी इंटर कॉलेज का पंजाबी एवं योग नृत्य भी सराहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने रक्षा संपदा दिवस के बारे में प्रकाश डालते हुए छावनी परिषद रानीखेत की उपलब्धियों का ज़िक्र किया। उन्होंने रानीखेत में सांस्कृतिक संवर्धन के लिए रंगकर्मी विमल सती, सामाजिक अवदान के लिए अतुल अग्रवाल, युवाओं को पथ भ्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए हरीश लाल साह, आवारा पशु सेवा के लिए सुबोध साह को सम्मानित किया।

रक्षा संपदा दिवस के अवसर पर आयोजित छावनी परिषद कर्मचारियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।कैरम प्रतियोगिता में विजेता रहे ललित कुमार और सावन कुमार, उप विजेता रहे मेघराज और जीवन सिंह, बैडमिंटन में विजेता रहे एपी सिंह और पंकज मेहरा, उपविजेता रहे डीएस राणा और के के फर्त्याल , शतरंज में किशन कुमार वर्मा और यश फर्त्याल तथा इसके अलावा बैडमिंटन संयुक्त में विजेता एपी सिंह और सुनीता कार्की ,उप‌विजेता मरियम और पुष्कर सिंह को विशिष्ट अतिथि कर्नल मोहित शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हिन्दी पखवाड़ा अंतर्गत संपन्न हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम राजस्व अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पंत, द्वितीय सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार वर्मा और तृतीय रहे स्वच्छता निरीक्षक चन्दन कुमार को साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 में उत्कृष्ट कर्मचारी रहेअकील अहमद,सुमन , उमेश भगत , चंद्रा दत्त बेलवाल व श्रीमती कमला/रामभरोसे को भी कर्नल वर्मा ने सम्मानित किया । उत्कृष्ट स्वच्छता कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मचारियों को संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने सभी कर्मचारियों को रक्षा संपदा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने छावनी परिषद के जटिल नियमों के कारण आम नागरिकों को आ रही परेशानी और इस कारण नगर से हो रहे पलायन पर चिंता जताई साथ ही नगर क्षेत्र के बतौर विधायक किए विकास के प्रयासों का ब्यौरा दिया। छावनी परिषद नामित सदस्य मोहन नेगी ने कहा कि स्मार्ट छावनी का रक्षामंत्री का वक्तव्य स्वागत योग्य है बशर्ते नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विभिन्न विद्यालयों को सम्मानित किया। समारोह का कुशल संचालन एलिजाबेथ पैट्रिक ने किया।इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, विद्यालयों के शिक्षक -प्रधानाचार्य व छावनी कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad