गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल रानीखेत के आठ विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा उत्तीर्ण की

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल रानीखेत के आठ विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
स्कूल के कक्षा सातवीं के छात्र हरिप्रीत सिंह और छात्रा वंदिता बिष्ट, कक्षा छठी के छात्र कुनाल देव ,कुशाग्र मेहरा, मानविक, मौलिक सिंघल, निशांत चन्द्रा और छात्रा कृतिका देव ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा उत्तीर्ण की है।इन छात्र -छात्राओं ने विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित कर यह साबित किया है कि जीवन में कोई भी परीक्षा उत्तीर्ण करना असम्भव कार्य नहीं है।हम अपनी लगन और निष्ठा से कठिन कार्य को सरल बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय प्रबंध समिति की निदेशक श्रीमती रमा माहरा , उप प्रधानाचार्या , समन्वयक तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी सफल छात्र -छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad