विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्मी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण विषयक संगोष्ठी, पौधारोपण और विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240605-WA0138-1024x768.jpg)
रानीखेत – आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगोष्ठी , पौधारोपण और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विद्यालय प्रधानाचार्य कमलेश जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक चेतना मंच के निदेशक जोगेंद्र बिष्ट रहे। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।मुख्य वक्ता जोगेंद्र बिष्ट ने इस साल की थीम – ‘भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता’ पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षकाओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र – छात्राएं एवं शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/06/1000444106.jpg)
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/06/1000444100.jpg)
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/06/1000444098.jpg)
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/06/1000444096.jpg)
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/06/1000444102.jpg)
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SwadSweets.jpeg)