पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में एक्सपर्ट टॉक व्याख्यान माला आयोजित
रानीखेत -पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में पी एम श्री योजना के तहत नेतृत्व एवं कैरियर कार्यशाला तथा एक्सपर्ट टॉक व्याख्यान माला आयोजित की गई ,जिसमें पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी ओ.पी. हर्बोला तथा राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त मोहन चंद्र कांडपाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यशाला में नेतृत्व एवं करियर कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री हर्बोला ने विद्यार्थियों से भविष्य निर्माण में सुनियोजित करियर मार्गदर्शन के महत्व पर अपने विचार साझा किए। विविध करियर विकल्प उनके द्वारा छात्राओं को साझा किये गए।उन्होंने जीवन के लिए शिक्षा और अनुशासन को महत्वपूर्ण बताया। एक्सपर्ट टॉक के तहत राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त तथा ‘पानी बोओ – पानी उगाओ’ एवं ‘चलो गांव की ओर अभियान’ के संयोजक श्री कांडपाल ने जल संरक्षण हेतु किये अपने प्रयासों को छात्राओं को साझा किये।
उन्होंने छात्राओं को जल संरक्षण के उपाय बताये। प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका नेगी ने कार्यक्रम को छात्रोपयोगी बताया। उन्होंने कहा इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका माया मेहरा ने किया।इस अवसर पर लता अधिकारी, किरन बिष्ट, डॉ. मंजू रावत सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।



सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए