देहरादून में फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 1.26 करोड़ का कैश भी बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ ने बुधवार देर रात देहरादून से एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने कॉल सेंटर से 14 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। एसटीएफ ने मौके से 1.26 करोड़ का कैश भी बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ ने प्रदेश सह संयोजक विमल भट्ट को बनाया चार जिलों का प्रभारी

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में खुलासा हुआ है कि फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर की आड़ में देश में बैठकर विदेशों के लोगों से साइबर ठगी करने वाला यह गैंग है।

यह भी पढ़ें 👉  गनियाद्योली बनी स्वर्गीय राम किशन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की विजेता

यह गिरोह विदेशी लोगों को जाल में फंसा कर करोड़ों का चूना लगा रहा था। फिलहाल जांच पड़ताल और आगे की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ ने प्रदेश सह संयोजक विमल भट्ट को बनाया चार जिलों का प्रभारी
Ad Ad