सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में पांच दिवसीय सीपीआर जागरूकता सप्ताह जारी, कार्यशाला भी आयोजित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर कार्डियो-पुल्मनेरी रिससिटैशन (CPR) जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत कार्यशाला में सशस्त्र सीमा बल कर्मियों को CPR देने की विधि एवं सावधानियों से जवानों को परिचित कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं की 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान एवं अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत के मार्गदर्शन में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर कार्डियो-पुल्मनेरी रिससिटैशन (CPR) जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है | इसी क्रम में, ओ. बी. सिंह, उपमहानिरीक्षक (चिकित्सा) की अगुआई में 14 अक्टूबर 2025 को बल में कार्यरत कर्मियों को शपथ दिलाई गई, सीमांत परिसर में एक कार्यशाला आयोजित कर बल कर्मियों को CPR देने की विधि एवं सावधानियों से जवानों को परिचित कराया गया व उन्हे प्रशिक्षण भी दिया गया |

यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण

कार्यक्रम में परीक्षित बेहेरा (उप महानिरीक्षक), डी. बी. (उप महानिरीक्षक), देबाशीष पाल (कमांडेंट), अनिल कुमार जोशी (उप कमांडेंट) प्रभाकर (उप कमांडेंट) व अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी व बल कार्मिक शामिल रहे |

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में खड़ी बाजार की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ: नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad