बनभूलपुरा मामले में पुलिस ने पांच पत्थरबाज महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा,अब तक हुई 89गिरफ्तारियां

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – बनभूलपुरा कांड में पत्थरबाजी करने वाली महिलाओं को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब‌ तक इस मामले में अब्दुल मलिक और उसके बेटे सहित 89उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आज पुलिस ने उन पांच पत्थरबाज महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया जिनके द्वारा बीते 8 फरवरी को मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी प्रशासन एवं पत्रकारों पर पत्थरबाजी की गई थी, जो कि पुलिस की रडार पर भी थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

इस पूरे मामले का आज एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया पुलिस ने इस मामले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनके द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान पत्थरबाजी की गई थी। जिन्हें पुलिस तलाश कर रही थी, इनके खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं और इसी आधार पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है। इन सभी को पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है ।

मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण-

  1. शहनाज पत्नी स्व० जमील अहमद उम्र 45 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी से
यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल

2. सोनी पत्नी नाजिम मिकरानी उम्र 33 वर्ष निवासी मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा

जनपद नैनीताल। 3. शमशीर पुत्री स्व० ज़मील अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

  1. सलमा पत्नी नफीस अहमद उम्र 50 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी के पास मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
  2. रेशमा पत्नी मौ० यामीन निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र-45 वर्ष।
यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 89 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad