नगर पालिका में विलय की मांग पर धरने को 350दिन पूरे, लेकिन हाकिम के कानों तक नहीं पहुंची नारों की गूंज
रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका में विलय करने की मांग पर सांकेतिक धरना आज शुक्रवार के दिन भी जारी रहा।
ध्यातव्य है कि नागरिक एक सूत्रीय मांग पत्र 350दिन से सांकेतिक धरना जारी रखे हुए हैं। रानीखेत विकास संघर्ष समिति के धरने को एक साल पूरा होने में पखवाड़ा भर बचा है लेकिन शासन -प्रशासन, जन प्रतिनिधियों ने आज तक इस धरने की सुध नहीं ली है।आज धरने में खजान जोशी, अशोक पाण्डे, चंद्र शेखर गुरूरानी,जीवन पांडे, डॉ चारू पंत, गिरीश भगत, मुकेश साह, हरीश अग्रवाल शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन