भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अविनाश गोयल नहीं रहे, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित कार्यकर्ताओं ने प्रकट किया दुःख

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -गत रात्रि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अविनाश गोयल का निधन हो गया। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए संगठन के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश गोयल का निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार गढ़ गंगा में किया जाएगा। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मिक शांति एवं परिवार को इस असहनीय दुख को सहन कर सकने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ कई आंदोलनो में साथ रहे और पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।
उनके निधन पर छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति साह मिश्रा, महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजक बीडीसी सदस्य विमला रावत,पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत ,पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ,पूर्व नगर अध्यक्ष हंसादत्त बवाड़ी चंदन भगत, राजेंद्र सिंह जसवाल ,विनोद भार्गव आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

व्यापारियों ने भी जताया शोक

रानीखेत के वरिष्ठ व्यवसायी, पूर्व व्यापार मंडल चुनाव समिति के सदस्य निवर्तमान व्यापार मंडल चुनाव समिति के सहयोगी अविनाश गोयल के आकस्मिक हृदय घात होने से निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

उनके निधन पर रानीखेत व्यापार प्रतिनिधिमंडल, जिला व्यापार प्रतिनिधिमंडल व व्यापार मंडल चुनाव समिति के सभी सदस्यो ने गहरा शोक व्यक्त कर पुण्य आत्मा की मोक्ष प्राप्ति की कामना की ।

जिलाध्यक्ष मोहन नेगी,जिलामंत्री राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय चुनाव समिति अध्यक्ष अगस्त लाल साह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहरा, महासचिव कुल्दीप कुमार ,सचिव हेम भगत, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल, विमल भट्ट, सदस्य जगदीश अग्रवाल आदि व्यापारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर एवं धर्मशाला के सदस्य अविनाश गोयल के निधन पर‌ समिति ने जताया शोक

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

समिति ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि अचानक उनका यूँ चले जाना बड़े ही दुःख का विषय है। इस दुःख की घड़ी में परमपिता परमेश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे व इस दुःख की घड़ी में परिवार को संबल दे।

दुःख व्यक्त करने वालों में समिति के अध्यक्ष कैलाश पाण्डेय, सचिव अतुल कुमार अग्रवाल, पूरन नेगी, दिनेश अग्रवाल, अगस्त साह, प्रदीप गुप्ता, रमेश खण्डेलवाल, धर्मेन्द्र अग्रवाल, अनिल वर्मा, प्रबंधक रमेश अधिकारी, बालम राणा,आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad