पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने रानीखेत पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ता शेख सलीम अहमद के निधन पर गहरा शोक जताया
रानीखेत -पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कांग्रेस कार्यकर्ता शेख सलीम अहमद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए रानीखेत पहुँचे और उन्हें सांत्वना दी।
स्व . शेख सलीम अहमद के परिजनों से मिलकर प्रदीप टम्टा ने उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि स्व शेख सलीम अहमद कांग्रेस परिवार के एक समर्पित, कर्मठ और सम्मानित वरिष्ठ सदस्य थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित किया। उनके निधन से न केवल कांग्रेस संगठन, बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ADVERTISEMENTS




राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में “कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं “विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी