बागेश्वर के कांडा तहसील में चार वर्षीय बालक को उठा ले गया गुलदार,घर के पास मिला शव

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर -जनपद के कांडा तहसील में गुलदार आंगन से चार वर्षीय बालक को उठा ले गया। ग्रामीणों द्वारा खोजबीन के बाद बालक का शव घर के पास मिला। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

बागेश्वर जनपद में कांडा तहसील के जंगल से घिरे दूरस्थ गांव माणकभड़ा की यह घटना है । प्राप्त जानकारी के अनुसार चार वर्षीय नैतिक बरामदे में खेल रहा था तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उठा कर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि मौके के लिए वन विभाग की टीम भेज दी गयी हैं। बालक का शव घर के पास बरामद कर लिया गया है और वे स्वयं गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लेकर मौके पर पहुंच रहे हैं। साथ ही ट्रेंकुलाइज टीम भी बुलाई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad