जी॰ डी॰ बिरला मैमोरियल स्कूल रानीखेत में धूमधाम से किया गया नव संवत्सर का स्वागत
रानीखेत:आज चिलियानौला स्थित जी॰ ङी॰ बिरला मैमोरियल स्कूल में नव संवत्सर व नवरात्र प्रारम्भ होने के शुभ अवसर पर विधि विधान से मां दुर्गा का आह्वान किया गया
वरिष्ठ प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिम अली, उपप्रधानाचार्य अजय बिहारी सेठ, समस्त शिक्षक गण व छात्र-छात्राओं ने माँ दुर्गा का आह्वान किया। विद्यालय प्रांगण में पूरे विधि-विधान के साथ पंडित केवल कृष्ण तिवारी की अगुवाई में ये पूजा संपन्न की गई।
समस्त विद्यालय ने आरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिम अली ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान विद्यार्थियों में नैतिकता व श्रेष्ठ आचरण लाने के लिए किए जाते हैं।





अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा
महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत