सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी न होने तक राशन न उठाने का किया ऐलान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गल्ला विक्रेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि लंबित मांगों का समाधान न होने तक सरकारी खाद्यान्न गोदाम से नहीं उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में एकत्रित हुए सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया और लंबित मांगों पर सरकार द्वारा अब तक निर्णय न लेने पर नाराज़गी जताई।कहा गया कि जब तक मुख्य मांगों का निराकरण नहीं होता कोई भी गल्ला विक्रेता राशन  विक्रय का कार्य नहीं करेगा। ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी गल्ला विक्रेताओं को मानदेय देने, गोदाम से राशन तोलकर गल्ला विक्रेताओं को देने साथ ही  छीज देने और पुराने बिलों का भुगतान करने की मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार बेमियादी रूप से जारी रहेगा साथ ही सभी गल्ला विक्रेता सामूहिक त्याग पत्र देने की घोषणा करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित
Ad Ad Ad Ad