दर्दनाक हादसा:नई टिहरी में चंबा-धरासू मोटरमार्ग पर बोलेरो गहरी खाई में गिरी, छह यात्रियों की मौत
नई टिहरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबा-धरासू मोटरमार्ग पर बोलरो वाहन कोटी गाड़ के समीप खाई में गिरने से दुर्घनाग्रस्त, जिसमे 6 लोगों की मौके पर ही मौत बताई जा रही है। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटी गाड़ के पास एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। ग्रामीणाें ने सड़क हादसे की सूचना प्रशासन को दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम रेस्क्यू करने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई है। मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि