रानीखेत वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटोडी़ निवासी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमलाकर किया घायल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटोडी़ तहसील बेतालघाट निवासी एक व्यक्ति पर आज सुबह गुलदार ने हमलाकर घायल कर दिया।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में भर्ती कराया गया ।

वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत तापस मिश्रा ने बताया कि आज सुबह दूरभाष से सूचना मिली कि रानीखेत वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटोडी़ तहसील बेतालघाट निवासी नवीन चन्द्र पुत्र बाला दत्त को सुबह करीब साढ़े नौ बजे गुलदार ने हमला कर घायल किया है। सूचना पर वन विभाग से अनुभाग अधिकारी बिल्लेख द्वारा क्यू आर टी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट जाकर घायल के परिजनों से मुलाकात की गई और संपूर्ण उपचार के लिए आश्वस्त किया गया। घायल नवीन चन्द्र के शरीर व सिर पर गुलदार ने पंजों से गांव दिए हैं।नवीन चन्द्र ने वन‌विभाग को घटना का पूरा विवरण दिया। चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी जाकर उपचार की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोडा़ और उप प्रभागीय वनाधिकारी रानीखेत के निर्देशन में गुलदार आतंकित क्षेत्र में क्यूआरटीटीम और बिल्लेख अनुभाग के कर्मचारियों द्वारा नियमित गश्त की जाएगी।साथ ही कैमरा ट्रेप और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। ग्रामीणों को सावधानी बरतने और जागरूकता संबंधी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को मुआवजा देने हेतु कार्यवाही गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad