राजकीय प्राथमिक विद्यालय टाना-पन्याली के गुंजन और प्रिंस का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ
रानीखेत -ताडी़खेत विकासखण्ड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय टाना-पन्याली के दो विद्यार्थियों का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 के लिए हुआ है।
ताड़ीखेत विकासखण्ड ,संकुल जैनोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टाना-पन्याली के गुंजन मेहरा (8-9आयु बालिका वर्ग)और प्रिंस मेहरा (9-10आयु बालक वर्ग)का चयन इस सत्र के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना हेतु हुआ है।प्रधानाचार्य प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि चयनित दोनों विद्यार्थियों को योजना अंतर्गत एक वर्ष तक प्रतिमाह पंद्रह रुपए छात्रवृत्ति और राज्य सरकार की ओर से खेल किट प्रदान की जाएगी।
दोनों खिलाड़ियों को उनके चयन पर प्रधानाचार्य प्रताप सिंह नेगी, सहायक अध्यापक मो.साजिद और ग्राम प्रधान श्रीमती हेमा मेहरा ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन