रानीखेत में अंकिता हत्याकांड मामले में वीवीआईपी के नाम का खुलासा न होने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
रानीखेत : अंकिता हत्याकांड मामले में वीवीआईपी के नाम का अब तक खुलासा न होने से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यहां गांधी चौक में प्रदेश की धामी सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
आज दोपहर यहां गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता हत्या काण्ड मामले में वी०वी०आई०पी० के नाम के खुलासे व उसकी गिरफ्तारी में हो रही देरी के लिए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए नारेबाजी की और धामी सरकार का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, हबीब अहमद, विश्व विजय सिंह माहरा, पंकज गुरुरानी, प्रमोद पाल, कुलदीप कुमार, संदीप बंसल, सोनू सिद्दीकी, मो० सिराज आदि लोग उपस्थित थे।


ADVERTISEMENTS




रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार