राष्ट्रीय युवा दिवस 12जनवरी को भाजयुमो करेगी रानीखेत नगर में स्वदेशी संकल्प दौड़ 2026का आयोजन
रानीखेत – स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर 12 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, रानीखेत द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ – 2026 नाम से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन दौड़ 12जनवरी 2026को प्रातः 08:00बजे से केमू स्टेशन से आरंभ होगी और सदर बाजार,विजय चौक , गांधी चौक होकर केमू स्टेशन पर समाप्त होगी। बताया कि दौड़ में युवा, स्कूली बच्चे , नागरिक सभी प्रतिभाग कर सकते हैं। श्री बेलवाल ने सभी से ‘स्वदेशी’ का संकल्प लेकर दौड़ में प्रतिभाग कर स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन