ताडी़खेत में आयोजित चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में अल्मियाकाडे न्याय पंचायत ने जीती चैंपियनशिप ट्राफी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -ताडी़खेत में आयोजित चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता रानीखेत एवं भिकियासैंण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध हुई। 21 न्याय पंचायतों के अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक–बालिकाओं ने एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी तथा पारंपरिक खेलों—मुर्गा झपट एवं पिट्ठू—में अनुशासन, उत्साह और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।अल्मियाकाडे न्याय पंचायत ने सर्वाधिक अंक लेकर चैम्पियनशिप हासिल की।

इस प्रतियोगिता में अल्मियाकाडे न्याय पंचायत द्वारा 30 अंकों के साथ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी अर्जित करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि रही। यह सफलता केवल अंक तालिका तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसके पीछे न्याय पंचायत प्रभारी, खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और अथक परिश्रम की स्पष्ट झलक देखने को मिली। खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन देना, टीम भावना विकसित करना तथा प्रत्येक प्रतिभागी में आत्मविश्वास जगाना इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

सबसे अधिक सराहना के अधिकारी वे विजेता बालक एवं बालिकाएं हैं, जिन्होंने कठिन अभ्यास, अनुशासन और अटूट आत्मविश्वास के बल पर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनके जोश, ऊर्जा और खेल भावना ने न केवल अपने न्याय पंचायत को गौरवान्वित किया, बल्कि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

आज आयोजित सादे एवं गरिमामय समारोह में ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक/संयोजक खेल प्रबंधन डा० शिवराज सिंह बिष्ट द्वारा विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी अल्मियाकाडे न्याय पंचायत के प्रभारी दीपक सिंह बिष्ट को प्रदान की गई। इस अवसर पर डा० शिवराज सिंह बिष्ट ने प्रभारी, खेल प्रशिक्षक, शिक्षकों एवं विजेता खिलाड़ियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

निश्चय ही यह सफलता टीमवर्क, समर्पित मार्गदर्शन और युवा प्रतिभाओं की मेहनत का सजीव उदाहरण है, जो आने वाले समय में क्षेत्र की खेल संस्कृति को और सशक्त बनाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad