राज्य सरकार द्वारा दयाकृष्ण काण्डपाल को पशु कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया जाने पर आर्य समाज में खुशी
अल्मोड़ा- राज्य सरकार ने पशु कल्याण बोर्ड के नए सदस्यो का मनोनयन कर दिया है जिसमें अल्मोड़ा से दयाकृष्ण काण्डपाल को पशु कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है ।
गौ शाला ज्योली के संचालक दयाकृष्ण काण्ड़पाल पिछले पन्द्रह वर्षो से निराश्रित गौ वंश के संरक्षण का काम कर रहे है उन्हें आयोग का सदस्य बनाये जाने पर आर्य समाज अल्मोड़ा ने खुशी जाहिर की है।
आर्य समाज अल्मोड़ा के प्रधान दिनेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि यहआर्य समाज के लिये भी गर्व का विषय है आज जहाँआम लोग गौ वश को सड़कों पर छोड रहे है वही जंगली पशु भी आबादी मे प्रवेश कर दहशत फैला रहे है ।उन्होने इस नई जिम्मेदारी पर दयाकृष्ण काण्डपाल का आर्य समाज के सदस्यों केसाथ मिलकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के सदस्य दयाकृष्ण काण्ड़पाल ने आयोग का आभार ब्यक्त करते हुवे कहा कि सरकार द्वारा मनोनीत कार्यकारिणी मे कई विद्वान सदस्य मनोनीत किये गये है सब मिलकर पशु कल्याण के सम्बन्ध में मिलकर विचार करेंगे।उन्होने कहा कि जंगली जानवरों को जंगल की सीमा में सीमित करने के लिये मिश्रित वनों का होना आवश्यक है।वनों मे फलदार वृक्षों के साथ ही झाड़ीदार पौधे भी जरूरी है । वनों मे लग रही आग व भोज्य पदार्थो की कमी के कारण जंगली जानवर आबादी मे प्रवेश कर रहे है जहां तक सड़कों मे घूम रहे निराश्रित गौ वंश का सवाल है इसे रोकने के लिये गौ मूत्र व गोबर के वैज्ञानिक प्रवन्धन से इन्हे लाभकारी बनाया जा सकता है । इस अवसर पर दिनेश चन्द्र तिवारी मोहन सिह रावत , अर्जुन सिह, गौरव भट्ट ,किशन सिंह सुखलाल आदि मौजूद रहे ।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए