हरदा उवाचः बतर्ज राजस्थान सरकार हम भी सरकार बनने पर करेंगे पुरानी पेंशन लागू

ख़बर शेयर करें -

पुरानी पेंशन लागू करने के राजस्थान सरकार के फैसले का उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हम भी पुरानी पेंशन बहाल करेंगे।इधर राजस्थान सरकार के फैसले के बाद उत्तराखंड के कर्मचारियों में भी राज्य में बनने वाली नई सरकार से पुरानी पेंशन लागू करने की उम्मीद और बढ़
गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

पुरानी पेंशन को लेकर राजस्थान सरकार ने जो फैसला लिया है उसको लेकर जहां कर्मचारियों में खासा उत्साह है वही उत्तराखंड के कर्मचारी भी इस बात को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं कि आने वाली जो भी सरकार होगी उस पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव जरूर होगा कि जब एक राज्य सरकार इस पर फैसला ले सकती है तो फिर उत्तराखंड की सरकार क्यों नहीं ऐसे में भले ही अभी 10 मार्च के बाद पता चलेगा कि प्रदेश में किसकी सरकार होगी लेकिन हरीश रावत ने पहले ही इसको लेकर बड़ी घोषणा कर दी है हरीश रावत ने ना केवल राजस्थान के मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा है वही सरकार बनने पर उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन लागू करने का दावा किया है.