यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों को सुरक्षित वापस लाने की अभिभावकों की पीएम से गुहार,सीएम धामी ने किया आश्वस्त

ख़बर शेयर करें -

रूस और यूक्रेन में बढ़ता तनाव अब युद्ध की शक्ल लेता जा रहा है। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया। दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग में कई भारतीय भी यूक्रेन में फंस गए हैं। मेडिकल की पढ़ाई करने गए कई उत्तराखंड के बच्चे भी यूक्रेन में फंस गए हैं। यूक्रेन के दिल्ली में मौजूद एंबेसडर ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी से मदद की गुहार लगाई है।इस बीच मुख्यमंत्री धामी ने पीएम ओ से सम्पर्क साधने के बाद कहा कि भारत सरकार यूक्रेन से प्रत्येक भारतीय को सुरक्षित वापस लाएगी।

उधर उतराखंड से मेडिकल पढाई करने गए कई बच्चों के अभिभावकों ने भी प्रधानमंत्री मोदी से अपनों बच्चोें को सुरक्षित वतन लौटने में मदद की गुहार लगाई है। देहरादून में हाथीबड़कला स्थित केन्द्रीय विद्यालय की तीन शिक्षिकाओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाई है कि उनके बच्चों की सुरक्षित वापसी कराई जाए। इस बीच मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों व नागरिकों को सुरक्षित भारत लाए जाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क साधा।मुख्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे प्रत्येक भारतीय नागरिक को वापस भारत लाने के लिए प्रतिबद्ध है।