हजरत कमालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैेह उर्फ कालू सय्यद बाबा का 49 वां सालाना उर्स मुबारक कुल शरीफ की रस्म के साथ सम्पन्न

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः हजरत कमालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैेह उर्फ कालू सय्यद बाबा का 49 वां सालाना उर्स मुबारक कुल शरीफ की रस्म के साथ आज सम्पन्न हो गया।इस दौरान महफिले समां में मनकबत के नज़राने पेश किए गए।महफिले समां में मेहमान कव्वालों ने सूफियाना कलामों की प्रस्तुति से माहौल को रुहानी बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

कालू सय्यद बाबा का सालाना उर्स में आज तड़के सुबह कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।इस दौरान सूफियाना कव्वालों ने कई कलाम पेश किए।इस दौरान सारी रात महफिले समां में शहर और शहर के बाहर से आए जायरीन बडी़ संख्या में मौजूद रहे।अंत में शहर में अमनों अमान को दुआ की गई। कुल शरीफ के बाद तबार्रक का वितरण किया गया व गुल पोशी की रस्म अदा हुई।अंत में खादिम मोहसिन खान ने उर्स मुबारक को कामयाब बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad