रानीखेत सिविल एरिया को छावनी से मुक्त करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन 73वें दिन जारी, विधायक,पूर्व विधायक का जताया आभार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: छावनी से मुक्ति पाने के लिए धरना-प्रदर्शन – धरना प्रदर्शन आज 73वें दिन भी जारी रहा।


धरना स्थल पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जी रानीखेत छावनी के सिविल क्षेत्र को रानीखेत-चिलियानौला नगरपालिका में समायोजित करने हेतु पत्र लिखने के लिए आभार व्यक्त किया एवं विधायक रानीखेत डॉ० प्रमोद नैनवाल का भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नगरपालिका की मांग करने हेतु वार्ता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । समिति ने कहा कि जब तक नगरपालिका की मांग पूरी नही होती है तब तक आंदोलन अनवरत चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad