छावनी सीमा से नागरिक क्षेत्र अलग करने को लेकर रक्षा मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक 30मई को
रानीखेत -छावनी की सीमा से नागरिक क्षेत्रों को अलग करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक तीस मई को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे बुलाई गई है। जिसमें डीजीडीई के समक्ष तत्संबंधी विवरण प्रस्तुत करने को छावनी परिषदों से कहा गया है।
संयुक्त निदेशक राजेश कुमार शाह द्वारा ज़ारी पत्र में छावनी परिषदों से डीजीडीई के समक्ष एक प्रस्तुति देने का अनुरोध किया गया है जिसमें समुचित विवरण हो। साथ ही, उन 10 छावनी क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी हो, जहां जनता से आपत्तियां/सुझाव आमंत्रित करने के लिए राजपत्र अधिसूचना प्रकाशित की गई है। प्रस्तुति में राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए मुद्दों को विशेष रूप से उजागर किया जाए।

ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन