देहरादून में तीन माह के भीतर तैयार होगा पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक ,लगेगी १२फीट ऊंची प्रतिमा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के कनक चौक पर देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक बनाये जाने हेतु भूमि चयन कर तीन माह में स्मारक तैयार करने के निर्देश दिए।इस स्मारक में जनरल बिपिन रावत की बारह फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी।
शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में निर्मित होने वाले स्मारक की भूमि के चयन हेतु अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर स्थान का चयन किया ,मौके पर मौजूद अधिकारियों को सैनिक कल्याण मंत्री ने स्मारक के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा बिपिन रावत उत्तराखंड के साथ-साथ राष्ट्र के गौरव थे। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण और सशक्तिकरण में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में आशा हेल्थ वर्कर्स का प्रदर्शन: न्यूनतम वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिक बहुल प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड के प्रत्येक युवा के लिए जनरल रावत एक प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि आज भूमि का चयन किया गया है और 16 मार्च जब उनकी जयंती होगी, ठीक उसी दिन हम इस स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए अधिकारियों को सुनियोजित तरीके से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।
निरीक्षण के दौरान एडीएम शिव कुमार बरनवाल, तहसीलदार सोहन रागढ़, एमडीडीए के एसई एचसीएस राणा, अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुर्ती कुमपुर बाजार में रामलीला की धूम: भरत-मिलाप और दशरथ मरण के दृश्यों ने दर्शकों को किया भावविभोर
बाइट सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad