आफत की बारिश : केदार नाथ दर्शन से लौट रहे बाइक सवार युवकों पर गिरी चट्टान, दोनों की मौत
चमोली– पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। गौचर के नजदीक चटवापीपल के नजदीक चट्टान गिरने से केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे मोटर साइकिल सवार युवकों पर चट्टान गिर गई है। मोटरसाइकिल में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।
पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक बदरीनाथ धाम यात्रा से वापस जाते समय कर्णप्रयाग गौचर के मध्य चटवापीपल के निकट पहाड़ी से चट्टान गिर गयी। चट्टान के बोल्डर की चपेट में बुलेट मोटरसाइकिल सवार आ गए। बाइक संख्या UK 14TA 7060 में सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में निर्मल शाही पुत्र रामकृष्ण उम्र 36 वर्ष निवासी हैदराबाद है। दूसरे शख्स सत्य नारायण उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी थाना पद्मा राव नगर जिला हैदराबाद (तेलंगाना) की चट्टान के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शव निकालकर पंचनामा हेतु पोस्टमार्टम घर कर्णप्रयाग लाए गए ।



भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण