रानीखेत में एन डी आर एफ की टीम ने वन कर्मियों को फायर सीजन के दृष्टिगत प्रशिक्षित किया
रानीखेत – आज रविवार के दिन मॉडल क्रू स्टेशन, ताड़ीखेत, रानीखेत रेंज, अल्मोड़ा वन प्रभाग, में फायर वॉचर एवं वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को आगामी 2026 फायर सीजन के दृष्टिगत प्रशिक्षण कराया गया।
इस प्रशिक्षण में फायर वॉचर एवं वन विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा तथा एन डी आर एफ की टीम द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की विधि का प्रदर्शन कर उनका व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त अन्य अग्निशमन उपकरणों की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया, जिससे आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही का अभ्यास किया जा सके।कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी फायर सीजन हेतु फायर वॉचर एवं वन विभाग के कार्मिकों की तैयारी एवं क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।





ADVERTISEMENTS




रानीखेत में दिव्या डांस क्लासेस द्वारा बच्चों के लिए डांस और ड्राइंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन, डांडिया नाइट हुई रद्द
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं की 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन