सुखरौं नदी में किशोर डूबा,ग्रामीणों ने काटा बवाल
कोटद्वार:-यहां सुखरौ नदी में डूबने से एक 15 साल के किशोर की मौत हो गई।किशोर के शव को एसडीआर एफ और स्थानीय ग्रामवासियों ने कडी़ मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। किशोर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर खडे़ डम्परों और पोकलैंड मशीन पर पथराव भी किया।ग्रामीणों का गुस्सा नदी में मानकों के विपरित हो रहे खनन को लेकर फूट पडा़।
पहले ग्रामीण इस बात पर अड़ गए कि मौके पर जिलाधिकारी के आने के बाद ही शव को उठाएंगे । ग्रामीणों ने वहां खडे़ डम्परों व पोकलैंड पर पथराव भी किया मौके की नजाकत को भांपकर वहां मौजूद खनन व्यवसायी डम्परों को छोड़ मौके से हुए फरार हो गए।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए