छावनी से मुक्ति के लिए धरना -प्रदर्शन जारी, आंदोलन की भावी रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए आम बैठक बुलाने का फैसला

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए धरना प्रदर्शन आज 246वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने अब तक के संघर्ष की समीक्षा करते हुए आंदोलन में गति लाने के लिए नागरिकों की आम बैठक आहूत करने का निर्णय लिया जिसमें आंदोलन को वृहद रूप में चलाए जाने के लिए रणनीति पर विचार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

यहां गांधी चौक में छावनी परिषद से आज़ादी देकर छावनी परिषद अंतर्गत नागरिक क्षेत्र को नगरपालिका में विलय करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन आज भी जारी रहा। धरना स्थल पर आंदोलनरत नागरिकों ने अब तक‌ के संघर्ष की समीक्षा की। निर्णय लिया गया कि आंदोलन को गति देने के लिए शीघ्र एक आम बैठक आहूत की जाएगी जिसमें आंदोलन की भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। धरना स्थल में वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटलियर्स मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad