गांधी पार्क में छावनी से मुक्ति पाने के लिए धरने पर डटे रहे नागरिक, धरने को हुए 244 दिन पूरे
रानीखेत-रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले यहां गांधी पार्क में छावनी परिषद से आज़ादी हासिल करने के लिए धरना -प्रदर्शन बदस्तूर जारी है। आज 244वें दिन भी धरना-प्रदर्शन में शामिल नागरिकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की और छावनी परिषद से मुक्ति दिलाकर छावनी नागरिक क्षेत्र को नगर पालिका परिषद में विलय करने की मांग की । धरने में वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी,होटलियर्स शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS




उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न