जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत ग्रेहा ग्रीन अवार्ड में फाइव स्टार रेटिंग से‌ सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत,अल्मोडा़ को ग्रेहा काउंसिल द्वारा ग्रीन रेटिंग फार इंटिग्रेशन हेबिटेट अस्समेट काउंसिल के तहत ग्रेहा ग्रीन अवार्ड में फाइव स्टार रेटिंग से‌ सम्मानित किया गया है।यह अवार्ड ग्रीन काउंसलिंग आफ इंडिया द्वारा एनर्जी मैनेजमेंट,एयर क्वालिटी,वाटर मैनेजमेंट, ग्रीन एबल रिपेयर और एनर्जी यूटिलाइजेशन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान

विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएस रावत और शिक्षक डीसी जोशी ने इंडिया हेबिटेज सेंटर नई दिल्ली में इस पुरस्कार को प्राप्त किया।इस अवसर पर उपायुक्त व सहायक उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग और अभिभावकों ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान
Ad Ad Ad Ad