केदार नाथ में आईटीबीपी के जवानों ने ध्वजारोहण कर देश की आन बान शान की रक्षा की शपथ ली
74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर केदार नाथ मंदिर में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।11 हजार 800 सौ फीट पर आईटीबीपी के ये जवान बाबा केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं।
आज बाबा केदारनाथ के परिसर में बाबा के मंदिर की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के हिम वीरों ने तिरंगा फहरा कर देश की आन बान शान की रक्षा की सौगन्ध ली।
बाबा केदारनाथ के परिसर में लगभग 4 से 5 फीट तक बर्फ जमा है। जबकि केदारनाथ का तापमान माइनस 8 से 10 डिग्री के नीचे है।लेकिन बाबा की सुरक्षा में तैनात शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए जवानों की टीम बाबा की निगरानी में हर समय तैनात है। इस अवसर पर केदारनाथ धाम में 3 साधु बाबा जो केदारनाथ धाम योग साधना में जुटे हुए है तो वही 4 बिजली कर्मचारी भी केदारनाथ धाम में बिजली की सप्लाई की देखभाल के लिए केदारनाथ में तैनात है।

जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा