कर्नाटक की जीत पर रानीखेत में महिला कांग्रेस का‌ जश्न,कहा कर्नाटक से भाजपा की‌ नफरत की दुकान‌ बंद‌ होने की शुरुआत हुई

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: आज महिला कांग्रेस कमेटी रानीखेत के तत्वावधान में कर्नाटक विधानसभा चुनाव की प्रचंड जीत पर मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम जिलाध्यक्ष गीता पवार के नेतृत्व में किया गया। महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की नफरत की दुकान बंद हुई है वहीं कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान खुल चुकी है। “भारत जोड़ो-नफरत छोड़ो अभियान सफल हुआ के नारे लगाते हुए महिला नेत्री ने कहा कि इस प्रचंड जीत का श्रेय कर्नाटक की सम्मानित जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। इस प्रचंड जीत ने पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। इसी तरह लोकसभा चुनाव 2024 में भी कांग्रेस सत्ता परिवर्तन करेगी।
कर्नाटक की प्रचंड जीत के लिए महिला कांग्रेस संगठन रानीखेत ने शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महिला नेट्टा डिसूजा, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। आये दिन महिलाओं के साथ अप्रिय घटनाएं हो रही है। हमारी बेटियों ने मेडल लाकर देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया, भाजपा के धूर्त नेताओं ने उन बेटियों का ही शोषण किया, इससे ज़्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। देश की महिलाएं ऐसे लोगों को कभी माफ नही करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कार्यक्रम महिला संरक्षिका रचना रावत, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, महासचिव कुसुम जोशी, सचिव माधवी जयाल, उपाध्यक्ष बसंती डोबरियाल, कोषाध्यक्ष रेखा आर्या, कमल बिष्ट, ग्राम प्रधान पांडेकोटा दीपा नेगी साथ में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, हबीब अहमद, वसीम क़ुरैशी, हिमांशु नैनवाल, पंकज गुरुरानी आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad