मां नंदा -सुनंदा महोत्सव में कैरम प्रतियोगिता शुरू, जानिए पहले दिन किसने जीते मुकाबले
माँ नन्दा सुनंदा महोत्सव के अन्तर्गत पिछ्ले 18 वर्षो से निरन्तर चली आ रही कैरम प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन एकल मुकाबलों में भुवन जनी,मोहन सिंह बिष्ट, पीयूष साह, संदीप कुमार, अमित कुमार, मनीष भगत,रमेश अधिकारी,केवलानंद, अतीत और युगल मुकाबले में रिहान संग राणा विजय रहे।
बता दें पिछले कुछ वर्षो से कृष्ण पाण्डेय व बृजमोहन पाण्डेय द्वारा अपने पूज्य पिता स्व डी.सी.पाण्डेय की स्मृति में कैरम प्रतियोगिता आयोजित की जाती रही है। जिसमें शिवमन्दिर समिति का भरपूर सहयोग रहता है। प्रतियोगिता संयोजक कुलदीप कुमार ने प्रायोजक व समिति का आभार जताया साथ ही बताया कि इस बार प्रतियोगिता में एकल मुकाबलों में 40प्रविष्टि और युगल में 18प्रविष्टि प्राप्त हुई। पहले दिन मैच निर्णायक कुलदीप कुमार व ललित बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद व मनीष बोरा रहे ।टूर्नामेंट देखने के लिए खासी संख्या मे खेल प्रेमी मौजूद रहे।






राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन