पिलखोली में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा एवं 10 वें आयुर्वेद दिवस के क्रम में वृहद चिकित्सा शिविर आयोजित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -अति प्रा.स्वा.केंद्र टाइप ए पिलखोली में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा एवं 10 वें आयुर्वेद दिवस के क्रम में एक वृहद चिकित्सा शिविर लगाया गया।शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, जिला आईटी संयोजक प्रदीप बिष्ट व सरोली ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.स्वाति जोशी आयुष चिकित्सक डा. संजय श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगो ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा उपलब्ध करायी चिकित्सालय की फार्मेसी अधिकारी नेहा बिष्ट आयुष फार्मेसी अधिकारी हर्षमनी जगुड़ी ने दवा वितरित की। शिविर में ए एन एम संगीता आशा फैसिलेटर श्रीमती ममता एवं क्षेत्र की सभी आशाओं ने पूर्ण योगदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

शिविर में कुल 75 ग्रामीणों का परीक्षण किया गया। शिविर में ALBL फाउंडेशन की तरफ से 39 लोगों के रक्त का परीक्षण किया गया ।
शिविर में चिकित्सकों द्वारा महिलाओं व किशोरियों के खान पान पर विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad