सांसद अजय भट्ट को मिली मोदी मंत्रिमंडल में जगह ,राज्यमंत्री के रूप में ली शपथ,कार्यकर्ताओं में खुशी

ख़बर शेयर करें -

बडी़ खबर-:नैनीताल -ऊधम सिंहनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट को मोदी मंत्रीमंडल २में स्थान मिला है।अजय भट्ट ने आज राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।केद्रीय मंत्रीमंडल के दूसरे विस्तार में उत्तराखंड से बनने वाले अकेले मंत्री हैं इससे पूर्व डा.रमेश पोखरियाल निशंक कैबिनेट में शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण ओहदे पर रहे।

उल्लेखनीय है कि अजय भट्ट रानीखेत के विधायक , नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उत्तराखंड ,प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड भी रह चुके हैं । २०१९में वे नैनीताल ऊधमसिंहनगर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लम्बे अंतर से पराजित कर सांसद बने और आज उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई ।उनके शपथ लेने के बाद स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुद को इस खुशी में शामिल करते हुए अजय भट्ट को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वोट डालने हल्द्वानी जा रहे चिकित्सक की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हुई मौत,

हर्ष व्यक्त करने वालों में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ,उपाध्यक्ष महिला आयोग श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत ,मदन सिंह मेहरा, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी, पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र रौतेला, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल ,महामंत्री ललित मेहरा, गिरधर किरौला ,उपाध्यक्ष श्रीमती उमा रावत ,बीसी पाठक ,भुवन मेहरा ,नवीन सती, मंत्री विनोद कुमार ,संजय पंत ,प्रकाश कुवार्बी ,श्रीमती संगीता टम्टा, विमला आर्य, कोषाध्यक्ष बाला दत्त बुधौडी़,सोशल मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश, मीडिया प्रभारी हरीश कड़ाकोटी ,प्रदेश महिला मोर्चा सह मीडिया प्रभारी श्रीमती विमला रावत ,पूर्व नगर अध्यक्ष अविनाश गोयल ,कुलदीप अग्रवाल, हंसादत्त बवाड़ी ,चंदन भगत, विनोद भार्गव, पूर्व नगर उपाध्यक्ष रमेश जोशी ,खजान जोशी, विमल भट्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो रोहित शर्मा ,सभासद चिलियानौला लक्ष्मण सिंह मेहरा, मदन कुवार्बी, धर्मेंद्र अधिकारी ,कामरान कुरेशी ,नईम खान ,शौकत अली, शकील अहमद, अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा पांडे ,दीप्ति बिष्ट, सीमा जसवाल, सुनीता डाबर ,चंपा भंडारी ,रेखा आर्य, रामेश्वर गोयल, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सुल्तान खान ,अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विपिन भार्गव, भुवन पपनै, आदि ने हर्ष व्यक्त किया ।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौंजखान- भिकियासैंण मार्ग में दर्दनाक हादसा,बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल

राजेंद्र सिंह जसवाल
एडवोकेट
नगर अध्यक्ष
भाजपा रानीखेत