भारतीय जनता पार्टी रानीखेत के नव मनोनीत जिला मोर्चा अध्यक्षों का विधायक ने किया फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन
रानीखेत -शनिवार को यहां शिवमन्दिर धर्मशाला में हुई भारतीय जनता पार्टी की बैठक में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने नव मनोनीत जिला मोर्चा अध्यक्षों का फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
ध्यातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों के परामर्श के बाद जिला मोर्चा के नए अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।इस क्रम में साहिल बेलवाल को युवा मोर्चा अध्यक्ष,हेमा नेगी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, कृष्ण चंद्र जोशी को किसान मोर्चा अध्यक्ष,भुवन गिरी को अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष और विनोद भार्गव को अनुसूचित जाति व सुल्तान खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने नव मनोनीत अध्यक्षों को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन करते हुए उम्मीद जताई कि सभी अध्यक्ष संगठन को मेबूत करने का काम करेंगे।बैठक में भाजपा के वरिष्ठ सदस्य मोहन नेगी और गिरीश भगत ने विधायक के समक्ष रानीखेत की लम्बित समस्याओं को रखा।
नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, नगर महामंत्री उमेश पंत, महामंत्री दर्शन मेहरा, मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, दर्शन बिष्ट,शोभा पंत, पुष्पा तिवारी, सरिता पांडे, भावना पालीवाल, रंजना खरे, लता पांडे, उमा रावत, छाया पंत, चंपा देवी,संदीप गोयल, चंद्रशेखर,भुवन पपनै, खजान जोशी,खजान पांडे, नीरज तिवारी, रोहित रावत, महेश आर्य, सुनील, सूरज रावत, गोविंद जीना, सूरज बिष्ट, प्रमोद अधिकारी, पुष्कर बेलवाल, महेंद्र रावत, राजेंद्र बिष्ट, आशीष पांडे, रमेश पंत, कमलेश पंत, प्रकाश खाती, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।







भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण