मां नंदा-सुनंदा मंदिर वार्षिकोत्सव पांच जून गंगा दशहरा के अवसर पर विशाल भंडारे के साथ होगा आयोजित
रानीखेत – श्री मां नंदा -सुनंदा देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर मां नंदा सुनंदा देवी महोत्सव समिति रानीखेत द्वारा शनिवार को आयोजित बैठक में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गंगा दशहरा एवं मां नंदा- सुनंदा देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित करने के विषय में विचार विमर्श हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी मां नंदा -सुनंदा महोत्सव समिति द्वारा गंगा दशहरे के उपलक्ष्य में दिनांक 5 जून 2025 को यज्ञ पूजन एवं कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा एवं शाम को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में समिति के अध्यक्ष अंशुल शाह ,संरक्षक हरीश लाल साह ,महासचिव गौरव भट्ट ,उपाध्यक्ष दीपक पंत , सौरभ अग्रवाल ,पंकज साह ,कोषाध्यक्ष मोहन शाह ,राजेंद्र पंत ,गौरव तिवारी, अनूप साह ,तेजेंद्र कुमार कमल साह ,संदीप तिवारी ,हर्षित कुमार ,मुकेश साह भुवन चंद साह, अभिषेक कांडपाल ,अंकित शाह ,ललित मोहन नेगी, चंद्रशेखर चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन