एन.एन.डी.एम. बीरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिलियानौला का वार्षिक परीक्षाफल घोषित, बच्चों को किया पुरस्कृत

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -आज रविवार को अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले व कक्षा में उत्कृष्ट सुधार करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री कमल जोशी व शिक्षिका सुश्री मानसी सामंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर अकादमिक निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता अधिकारी, समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएं व अभिभावक,छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।
अकादमिक निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए उन्हें बधाई दी और नए सत्र में और अधिक परिश्रम करने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया।
विद्यालय प्रबंधक श्रीमान तिलक राज तलवार,श्रीमती निरुपमा भट्ट तलवार,अध्यक्ष श्री नीरूपेंद्र तलवार उनकी धर्मपत्नी मुस्कान जी ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता हेतु बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad