पेपर लीक होने पर बोली महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार-‘सरकार कर रही है युवाओं के भविष्य से खिलवाड़’

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार ने इसे सरकारी तंत्र की विफलता करार दिया है।

गीता पवार ने कहा कि वर्षों से युवा दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वे कठिन परिस्थितियों में रहकर, आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए भविष्य की उम्मीद में मेहनत करते हैं, लेकिन बार-बार नकल माफिया और भ्रष्ट तंत्र के कारण उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता है।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक परीक्षा या पेपर लीक का नहीं, बल्कि पूरे सरकारी तंत्र की जवाबदेही का है। नकल गिरोहों के सक्रिय होने की बात कहकर सरकार अपनी ज़िम्मेदारी से नहीं बच सकती। क़ानून और व्यवस्था बनाए रखना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि उत्तराखंड में शासन के कार्यकाल में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अलग-अलग श्रेणियों के अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार युवाओं को केवल धोखा ही दे रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर युवाओं को गुमराह करने वाले गिरोहों पर अब तक सख़्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सरकार कब तक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करती रहेगी?

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
Ad Ad Ad Ad