शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के शिक्षक सड़कों पर – सम्मान और अधिकार के लिए अल्मोड़ा में निकाला मौन जूलूस

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा- राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर आज जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में शिक्षकों ने मौन जुलूस निकाला। उपेक्षा और अधिकारों की अनदेखी के विरुद्ध मौन जूलूस निकाल कर शिक्षकों ने तीन सूत्रीय मांगों पर लम्बी लड़ाई लड़ने का संकेत दिया।

जहाँ आज पूरे भारतवर्ष में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है, वहीं उत्तराखंड के शिक्षक अपनी मांगों क्रमशःसभी स्तरों पर स्थानांतरण की पारदर्शी व्यवस्था,शत-प्रतिशत पदोन्नति,तथा प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के विरोध को लेकर सड़कों पर उतरे। शिक्षकों ने शिक्षक दिवस का बहिष्कार करते हुए सरकार तक अपनी पीड़ा पहुँचाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत, डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने कहा—”विद्यालय में शिक्षक अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं, शिक्षण कार्य अविराम जारी है। किंतु अपने हक और सम्मान की लड़ाई के लिए 18 अगस्त 2025 से हम निरंतर आंदोलनरत हैं। सरकार को यह समझना होगा कि शिक्षक केवल पाठशाला तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की आत्मा और भविष्य का निर्माता है।”

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

आज के इस मौन जुलूस में जिला अध्यक्ष भूपाल सिंह चीलवाल, मंत्री राजू मेहरा, चंदन सिंह मेहरा, नवीन लाल वर्मा, राधा नबियाल, शिवदत्त पांडे, दिगंबर सिंह बिष्ट, पंकज टम्टा, दीपचंद, प्रदीप कुमार वर्मा, मीता वर्मा सहित 11 ब्लॉकों से आए सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad