गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक गांधी कुटीर से निकाला मशाल जुलूस,बापू के विचारों के साथ जीने का लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक गांधी कुटीर से ताड़ीखेत बाजार तक मशाल जुलूस निकाला। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सन् 1929में महात्मा गांधी तीन दिवसीय प्रवास पर गांधी कुटीर ताड़ीखेत में रूके थे। गांधी जी की इसी प्रवास की स्मृति में हर वर्ष गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की फ्रांस वॉलिंटियर्स बेटी रितिका दिल्ली फ्रेंच दूतावास में हुई सम्मानित, प्रदेश का नाम किया रोशन

पपना गांव स्थित गांधी कुटीर से आरम्भ हुए मशाल जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी जी के भजन व महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री सहित स्वाधीनता सेनानियों के नाम पर जयघोष करते चल रहे थे। ताड़ीखेत बाजार पहुंचकर कांग्रेसजनों ने अपने विचार रखे और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गुरु पूर्णिमा पर श्री राममंदिर पहुंच मौनी महाराज का लिया आशीर्वाद

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कैलाश पांडे , लोकसभा संयोजक कुलदीप कुमार, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ,जिला महिला कांग्रेस कमेटी रानीखेत अध्यक्ष गीता पवार, नगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नेहा साह मेहरा ,पूर्व प्रमुख रचना रावत, गीता सजवान, कार्यक्रम संयोजक प्रजापति पांडे ,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, व्यापार मंडल उपसचिव विनीत चौरसिया ,सतीश जोशी, विधानसभा प्रभारी हेमंत मेहरा, विश्व विजय सिंह मेहरा ,भुवन सिंह रावत, उमा शंकर सिंह रावत,दीप उपाध्याय, सुनील रावत किशन अधिकारी, महेंद्र डोगरा ,नंद किशोर, प्रकाश चंद्र,सुंदर,कमलेश रावत, राहुल रौतेला, मुकेश नेगी खजान नैनवाल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के अनुसार आज भी इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, राज्य में 87सड़कें हैं बंद
Ad Ad Ad