चिल्ड्रेन एकेडमी के‌ नन्हें मुन्ने भी बने स्वच्छता अभियान का हिस्सा, अपने आस-पास सफाई रखने का लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें -

 रानीखेत -स्वच्छ भारत अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले आज देशभर की तरह रानीखेत में भी साफ सफाई अभियान बड़े पैमाने पर आयोजित हुआ। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान में नन्हें मुन्ने बच्चे भी पीछे नहीं रहे। रीना चिल्ड्रेन एकेडमी जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने भी बढ़ -चढ़ कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

रीना चिल्ड्रेन एकेडमी जू़हा के बच्चों ने स्कूल परिसर के आस-पास सफाई अभियान चलाया और कूड़ा एकत्र किया। इस दौरान स्कूल संचालक अनिल कुमार सिंह और श्रीमती निर्मला अनिल सिंह ने बच्चों को बताया कि स्वच्छ भारत हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।हम सबको अपने आस-पास सफाई का हर रोज ख्याल रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
ADVERTISEMENTS Ad Ad