उत्तराखंड प्रवासी परिषद के उपाध्यक्ष पी सी नैलवाल का रानीखेत में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, नैलवाल ने कहा पशुपालन से सुधारी जा सकती है गांवों की आर्थिकी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – उत्तराखंड प्रवासी परिषद के उपाध्यक्ष पी सी नैलवाल के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस मौके पर श्री नैलवाल ने कहा कि धामी सरकार राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीणों को बकरी, कुक्कुट व मछली पालन से गांवों की आर्थिकी और रोजगार पर कार्य कर तस्वीर बदलनी होगी।

धामी सरकार के प्रयासों से रिवर्स पलायन धीरे-धीरे होने लगा है जिससे उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी।आज अपनी जड़ों को मजबूत करना जरूरी है जिसमें लिए हमें गांवों में रहकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर पर्यटन,पशुपालन , बागवानी पुष्प उत्पादन आदि कार्य से अपनी और गांव की आर्थिक खुशहाली और रोजगार के लिए प्रयास करने होंगे। उत्तरकाशी जनपद में बकरी पालन एक उद्यम का रूप ले चुका है। आई टी बीपी भी स्थानीय लोगों से ही बकरियां , मुर्गियां व मछलियां खरीद रही है। रानीखेत में भी सेना व एस एसबी के मुख्यालय है आस पास के ग्रामीणों को मछली ,कुक्कुट व बकरी पालन से जुड़कर इन मुख्यालयों से क्रय हेतु संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

श्री नैलवाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के प्रवासी यहां के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं, उन्हें यहां के विकास में योगदान देने के लिए आगे आना होगा।इसके लिए मुख्यमंत्री प्रयासरत हैं और प्रवासियों को अपनी मिट्टी से जोड़ने के लिए दो सम्मेलनों में उनसे संवाद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने राज्य का निरंतर गौरव बढ़ाया है। सिलकारा टनल में जब श्रमिक फंसे और जिस तरह उन्हें सुरक्षित निकाला गया उससे विश्व में उत्तराखंड का नाम हुआ। जोशीमठ आपदा में सरकार का बचाव कार्य भी सराहनीय रहा।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

श्री नैलवाल ने नकल विरोधी कानून, महिलाओं के लिए तीस प्रतिशत आरक्षण लागू करने, उत्तराखंड आंदोलनकारियों के परिवार के लिए दस प्रतिशत आरक्षण को धामी सरकार की उपलब्धि बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील करते कहा कि संगठन सर्वोपरि है। संगठन है तभी हम है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आपसी सामंजस्य और संगठित होकर लड़ने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दे,सभी एकजुटता के साथ उसके लिए कार्य करें।
इससे पूर्व पी सी नैलवाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान महिला मोर्चा संयोजक विमला रावत , छावनी परिषद नामित सदस्य मोहन नेगी पूर्व जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, चंदन भगत हंसा दत्त बवाड़ी, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad